अररिया: खरैया बस्ती स्थित संतमत सत्संग मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित हुआ एक दिवसीय भव्य सत्संग
Araria, Araria | Nov 15, 2024 शहर के खरैया बस्ती स्थित संतमत सत्संग मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर एक दिवसीय भव्य सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग में सिद्दी पीठ कुप्पाघाट भागलपुर से पहुचें स्वामी परमानंद बाबा व बाबा के साथ पहुंचे सनाधियों के द्वारा दो पालियों में सत्संग समारोह का समापन शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब किया गया.