अररिया: महचंदा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 15, 2024 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के महचंदा गांव में घरेलू विवाद होने पर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब युवती अचेत होने लगी तो परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज डॉ प्रदीप कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक सूचना थाने को भेज दिया गया है।