विधानसभा छोड़ सड़क पर उतरे विधायक, छात्रों के समर्थन में भाजपा का बंद
हजारीबाग में मंगलवार को भाजपा के राज्यव्यापी बंद के दौरान राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं। जिला मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुए बल प्रयोग के विरोध में प्रदर्शन किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा की कार्रवाई को छोड़कर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। भाजपा की ओर से परीक्षा मामलों में सीबीआई जांच और संबंधित मांगों पर कार्रवाई की अपील की गई। मौके पर युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
#Hazaribagh #HazaribaghNow #JharkhandNews #BJPJharkhand #PradeepPrasad #StudentMovement #StudentProtest #RanchiNews #JharkhandPolitics #CBIInquiry #ExamIssue #BreakingNews