बहराइच: जनपद के ब्लॉक मुख्यालय पर 11 मई से आयोजित होंगे दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दी जानकारी
गुरुवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जनपद बहराइच में विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को लाभान्वित कराए जाने के उद्देश्य से ब्लॉकों एवं निकायों में 11 मई से 30 मई तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चिन्हांकन शिविरों को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।