मुगलसराय: पीडीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग का खेल जारी, चलती ट्रेन से कूदते वेंडर का वीडियो हुआ वायरल
पीडीडीयू जक्शन पर अवैध तरिके से वेंडरिंग का कार्य जोरो पर चल रहा है जिस पर रोक लगाने मे संबंधित विभाग पूरी तरह से फेल है। चलती ट्रेन से लटक कर खाद्य प्रदार्थ लेकर अपनी जान जोखिम मे डाल पर रेलवे ट्रैक पर उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार दोपहर 12 बजे वायरल हो रहा है। आपको बता दें की ऐसे ही एक मामले मे एक युवक की पिछले दिनों ट्रेन से कट कर मौत हो गयी थी।