धरमपुरी: धानी में मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
धामनोद के मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धानी में स्पीड ब्रेकर के पास देर रात सड़क हादसे में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई । बताया जा रहा बाईक सवार व्यक्ति खलघाट की ओर आ रहा था इसी दौरान धानी में स्पीड ब्रेकर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घटना में बाईक सवार व्यक्ति की मौत हो गई घटना के बाद मौके पर उप सरपंच सन्नी जाट ओर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे ।