भीलवाड़ा: भीमगंज पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह पर शिकंजा कसा, दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने में करते थे मदद
भीलवाड़ा जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड मामलों के बीच पुलिस थाना भीमगंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को अपने बैंक खाते, एटीएम और सिम उपलब्ध करवाकर धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर कराने में सहयोग कर रहे थे।