लोहरदगा: लोहरदगा में अवैध ईंट भट्ठा के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, राजा ब्रिक्स सील, प्राथमिकी दर्ज
लोहरदगा जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद ने रविवार दोपहर 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित ईट भट्टों के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किस्को मे अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठा को सील कर बंद कर दिया गया।भट्ठा संचालक के विरुद्ध थाना में खान निरीक्षक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।