लोहरदगा: लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 51 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
लोहरदगा सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगातार आज 136 वॉं सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ,डॉ कुमुद अग्रवाल,उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल,सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए।