लोहरदगा: लोहरदगा के बाराटपुर में 50 दिवसीय बेल मेटल डोकरा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बाराटपुर में बेल मेटल डोकरा के निर्माण और कौशल विकास के लिए 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार शाम 5: 30 बजे समापन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची झारखंड द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन योजना के तहत आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में 20 कारीगरों ने भाग लिया।