शाजापुर: 1.7 लाख लाडली बहनों के खाते में ₹25.65 करोड़ रुपये ट्रांसफर, आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से शाजापुर जिले की 1 लाख 71 हजार 32 लाडली बहनों के खातों में 25 करोड़ 65 लाख 48 हजार रुपये की राशि अंतरित की।इस दौरान जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली बहना के राज स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण सेक्टर स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर दिखाया गया।