खंडवा के प्रसिद्ध श्री धूनीवाले दादाजी मंदिर को अब नया और भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। दादा धूनीवाले के समाधिस्थ होने के 100 साल पूरे होने वाले वर्ष 2030 तक मंदिर का नया निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस मंदिर की नींव खुद चुकी है।