बैराड़: थाना परिसर में विजयादशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, थाना प्रभारी सुरेश शर्मा रहे मौजूद
असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी के शुभ अवसर पर मंगलवार दोपहर 12 बजे बैराड़ थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस बल द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों और शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की गई।कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा मौजूद रहे।