सिंघिया: पिपरा चौक पर दो दुकानों से लाखों की चोरी, आक्रोशित व्यापारियों ने किया सड़क जाम
पिपरा चौक पर बीती रात एक ज्वेलर्स और किराना दुकान में अज्ञात चोर ने लाखों मूल्य के सामान की चोरी की है।दुकान में चोरी की घटना से आक्रोशित व्यवसाई व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।सूचना पर पहुंची सिंघिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गुरुवार के दिन समय2बजे ज्वेलर्स दुकानदार राजाबाबूसाहू और किरणा दुकानदार साजनसाहू ने बताया अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की गई।