सिंघिया: सिंघिया में स्टैंड के नाम पर बेरियल नहीं देने पर मारपीट, उप प्रमुख ने जांच का आश्वासन दिया
सिंघिया प्रखंड के कोल्हुआघाट में स्टैंड के नाम पर बेरियल नहीं देने पर मारपीट की गई थी। पीड़ित द्वारा सिंघिया अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कार्यवाही की मांग की गई। उप प्रखंड प्रमुख रिंकू सिंह ने बताया कि स्टैंड के नाम पर रंगदारी करने का मामला संज्ञान में आया है। अंचल अधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी से बात की जाएगी।