सिंघिया: पुरनदाही गांव में विवाहिता का शव मिला, दहेज हत्या का आरोप
रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के पुरनदाही गांव में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की शव मिली है। मृतिका की पहचान अनु कुमारी पति नीतीश कुमार के रूप में की गई है। अनु के पिता बैजनाथ मंडल ने बताया कि 3 वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार के लोगों द्वारा दहेज के लिए अनु को प्रताड़ित किया जाता था।