सिंघिया: ढट्ठा गांव से एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
रोसड़ा पुलिस छापेमारी के क्रम में थाना कांड संख्या पांच 398/2024 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार के दिन समय करीब 4:00 बजे थाना अध्यक्ष सह नगर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि ढ़ट्ठा गांव निवासी बनारसी यादव के पुत्र अनिल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।