कासगंज: अल्लीपुर गांव में भट्टे पर हमला, लेबर के साथ मारपीट, कई लोग हुए घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। भट्टा संचालक प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि संतरे, करुआ, अमित, तारा सिंह, रामवीर, योगेश, जितेंद्र, यतेंद्र, पप्पू अपने साथ करीब 50 व्यक्तियों को लेकर भट्टे पर पहुंचे और लेबर के साथ मारपीट की।