धमतरी में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का सिटी कोतवाली पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवर तथा नगदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके सूने मकान से सोने की चैन, सोने की अंगूठी और नगदी चोरी हो गई थी। मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
#chori #chorikakhulasa #dhamtarinews #arrested #khabar