फतुहा: नदी थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को स्मैक, देशी राइफल, कारतूस और लाखों की नकदी के साथ पकड़ा
Fatwah, Patna | May 26, 2026 नदी थाना पुलिस ने कच्ची दरगाह से 9.85 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर जेठुली गांव निवासी अमित कुमार है।उसके मोबाइल में मिले देशी राइफल व ढेर सारे नगदी के साथ फोटो के आधार पर जब उसके घर में छापेमारी की गई तो उसके घर से एक देशी राइफल दो जिंदा कारतूस और 428150 रुपए नगदी बरामद हुआ है। पीसी में सीडीपीओ -1 अवधेश कुमार ने बताया है।