डुमरा: ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा का पुनौरा धाम में हवन-पूजन, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना
भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक गौरव के अवसर पर सीतामढ़ी जिला भाजपा परिवार की ओर से विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुनौरा धाम स्थित पवित्र सीता कुण्ड परिसर में संपन्न हुआ।