महोबा: जिला अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 जिला अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक राकेश गोस्वामी और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और नागरिकों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताया।