मुज़फ्फरनगर: प्रधान सम्मान समारोह में उठी बड़ी मांग, बोले- बिना अधिकार कैसे होगा गांव का विकास, प्रशासक बनाया, अब अधिकार भी दो सरकार!
जनपद मुज़फ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा प्रधान गौरव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और विधायक राजपाल बालियान शामिल हुए। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने सरकार से अधिक अधिकार देने की मांग उठाई।