अशोक नगर: बस स्टैंड कांड के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे CCTV में कैद बेरहम पिटाई के बाद पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
अशोकनगर में तीन दिन पहले बस स्टैंड पर हुई सनसनीखेज मारपीट के मामले में देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा युवक को बेरहमी से पीटकर घसीटने का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस की चार टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थीं, जबकि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे।