बक्सर: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के एकमात्र केएनएस कॉलेज में एमए की फाइनल परीक्षा शुरू, दोनों पालियों में 284 छात्र उपस्थित
Buxar, Buxar | Nov 28, 2024 जिले मे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के तहत एमए की फाइनल परीक्षा दो पालियो मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरूवार को शुरू हुई. पहले दिन दोनों पालियो में 284 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा जिले के एक केंद्र इटाढ़ी रोड स्थित केएनएस डीग्री कॉलेज मे हुई. जहां परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की विधिवत चीट पूर्जों की जांच करने के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया