टोंक: निवाई में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी
निवाई उपखंड क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे बहड़, रहड़ और खेड़ी सहित कई गांवों में फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अचानक घने बादल छाने के बाद अंधड़ चला और फिर बारिश शुरू हो गई। किसानों का कहना है कि गेहूं, चना और सरसों की फसलें कटाई के लिए तैयार है।