महोबा: बेरी गांव में युवती ने दबंगों की धमकी से परेशान होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 ज्योति शर्मा ने एसपी से शिकायत कर दबंगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जबरन राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पिता की हत्या के बाद परिवार दहशत में है और खेतों तक जाना बंद हो गया है। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई बरती और आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़िता ने सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।