कासगंज: नगला डूकरिया के पास डीजे से गिरकर कावडिया घायल, जिला अस्पताल में एसपी ने जाना घायल का हालचाल
कासगंज के नगला डूकरिया के पास कांवड़िया के करंट लगने की सूचना पर यूपी-112 और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि 24 वर्षीय कृष्णा डीजे वाहन के तारों में पैर उलझने से नीचे गिर गया था। चिकित्सकीय परीक्षण में वह पूरी तरह सुरक्षित मिला। एसपी ओ.पी. सिंह ने भी उससे बातचीत की। डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया और करंट लगने की सूचना असत्य पाई गई।