कोरांव: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कोरांव में बघोल से तराव तक निकली सामाजिक सद्भावना शोभा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को कोरांव में एक सामाजिक सद्भावना शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बघोल गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुरू होकर बचपन पब्लिक स्कूल तरांव में समाप्त हुई। यात्रा दोपहर 3 बजे शुरू हुई और शाम 7:30 बजे तक चली। इसमें डीजे और बैंड बाजे की धुन पर युवा व अन्य लोग थिरकते हुए काफिले के साथ आगे बढ़े।