बारसोई: राजद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक, नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न
बारसोई नगर पंचायत में स्थित रजत कार्यालय में रविवार को दिन के तीन बजे महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से मुनहसर हसनैन को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस दौरान नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनकर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। मौके पर कई राजद नेता मौजूद थे।