राजा वीरभद्र सिंह में अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता थी : गुरु शरण परमार
23 जून को स्व. राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जोगिंदर नगर में राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और सिविल अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों को फल व जूस वितरित किये l पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्य गुरु शरण परमार ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने 21 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में हिमाचल की सेवा की और कभी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया l जो भी फरियादी उनके कार्यालय में पहुँच जाता था उसका काम हो जाना निश्चित ही होता था l केंद्र सरकार में बतौर मंत्री भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता की गहरी छाप छोड़ी और इस दुनिया से चले जाने तक वह एक संवैधानिक पद पर रहे और अलग अलग विधानसभाओं से चुनाव जीते l इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंदर पाल ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुआ बताया कि कैसे वह राजनीति में आए और क्या क्या योगदान पूरे प्रदेश के लिए उनका रहा l इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव राकेश चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंदर कुमार, सेवादल महिला अध्यक्षा सरोज यादव, रिटायर्ड डी एस पी ज्ञान चंद ठाकुर, राजेंदर चौहान, रोटेरियन अजय ठाकुर, छत्तर पंचायत के प्रधान राहुल, लखनपाल, पूर्व युवा कांग्रेस सचिव संतोष ठाकुर, देवीदास रांगड़ा, पूर्व युवा उपाध्यक्ष कालिदास ठाकुर, जोगिंदर शर्मा, दूनी चंद राणा, विवेश ठाकुर, संजय आदि ने भाग लिया l
#rajnewshptv #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #VirbhadraSingh #celebration #CongressParty #Congress Block Congress Committee Joginder Nagar Indian National Congress - Himachal Pradesh
Mandi, Mandi | Jun 24, 2026