बड़ौत: सांकरौद गांव के गोरखनाथ आश्रम में मंदिर का दान पात्र तोड़कर लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | May 30, 2026 क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया ने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि शुक्रवार को थाना खेकड़ा पर सुरेश भगत पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम सांकरौद ने लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोरखनाथ आश्रम में मंदिर का दान पात्र तोड़कर उसमें रखी लगभग 3 लाख रुपये की धनराशि तथा एक छोटा दान पात्र चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना खेकड़ा पर मुकदमा दर्ज किया