बक्सर: जिले में MCC लगने के बाद 92 लाख 11 हजार 997 रूपये कैश,4 करोड 29 लाख 18 हजार 616 रूपये मूल्य की वस्तु जप्त
Buxar, Buxar | May 14, 2024 बक्सर लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के अवस्थित सभाकक्ष की गई।डीएम अंशुल अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। जिला में आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं किए जाने पर कुल 23 एफआईआर दर्ज कराई गई है।