बक्सर: डीएम के समक्ष बसपा के साथ अन्य 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पहुंचकर भरा नामांकन पत्र
Buxar, Buxar | May 14, 2024 बक्सर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु अधिसूचना के तहत मंगलवार को DM अंशुल अग्रवाल के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में अभ्यर्थियों का नामांकन प्राप्त किया गया. 14 मई को नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों में बसपा के अनिल कुमार के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों में रजिन्द्र गोंड, सुनील कुमार दूबे, अजय कुमार सिंह, हेमलता, रिजवान खान समेत अन्य शामिल रहे.