महोबा: पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारियों के साथ आयोजित की गोष्ठी, दिए गए आवश्यक निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 महोबा एसपी शशांक सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपर एएसपी वंदना सिंह की उपस्थिति में जनपद में नियुक्त समस्त चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए।