रॉबर्ट्सगंज: लोढी टोलप्लाज़ा पर महिला अधिवक्ता और टोल कर्मियों के बीच हुआ विवाद, टोल कर्मियों ने की मारपीट
लोढी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और टोल कर्मियों के बीच रविवार दोपहर3:30 बजे जमकर विवाद हुआ, महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ के चलते देरी की बात टोलकर्मियों से पूछी और उनसे कहा कि देर होने के चलते टोल नहीं लिया जाना चाहिए तो इस पर टोलकर्मीआक्रोशित हो गए,उन्होंने महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दिया।