रॉबर्ट्सगंज: सुकृत क्षेत्र में प्रेमविवाह करके आई दलित महिला का ससुराल में हंगामा, ससुराल वालों पर घर से भगाने का आरोप, वीडियो वायरल
सुकृत क्षेत्र में प्रेमविवाह करके आई दलित महिला ने ससुराल में जमकर हंगामा किया, वीडियो रविवार दोपहर 12 बजे वायरल हो गया,घटनाक्रम शनिवार रात्रि का है जब दलित महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करके भगाने का आरोप लगाया उसका आरोप है कि उसके साथ भेदभाव किया गया घर को गंगाजल से धोया गया जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसे वापस भेज दिया,घटना का वीडियो वायरल हो गया।