नवाबगंज: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से घर में घुसकर किया हमला, कई लोग हुए घायल
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के डाडियामऊ गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़िता आफरीन बानो के मुताबिक, गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।