मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के फर्श पर मिला युवक का शव
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला शिव मंदिर के पास जितिन सैनी नाम के व्यक्ति के शव उसके ही घर के फर्श पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने पत्नी सहित ससुरालियों पर लगाए व्यक्ति की हत्या करने के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।