जसवंतनगर: कोठी कैस्त में स्थित ब्राइटेंड एजुकेशनल एकेडमी में लगी आत्मनिर्भर प्रदर्शनी, बच्चों ने बनाए स्वदेशी व्यंजन
ब्राइटेंड एजुकेशनल एकेडमी में बच्चों के लिए आत्मनिर्भरता और स्वदेशी व्यंजनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने स्टॉल लगाकर स्वादिष्ट स्वदेशी व्यंजन स्वयं तैयार कर प्रदर्शित किए। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर के जरिए संदेश दिया। जीवन में मेहनत और कौशल महत्वपूर्ण है.