अनूपपुर: युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, झूठे मामलों में फंसाने का लगाया आरोप
ग्राम पिपरिया निवासी अनीश पटेल ने पुलिस अधीक्षक Vikrant Murab को शिकायत सौंपकर कोतवाली पुलिस पर झूठे एवं बनावटी प्रकरण दर्ज कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि पूर्व में शराब कारोबारी से जुड़े मामले की शिकायत करने के बाद से कोतवाली पुलिस लगातार उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है।