चौमूं: चोंमू शहर में किराएदार ने मकान मालिक की रिश्तेदार महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लूटकर हुआ फरार
Chomu, Jaipur | Jun 5, 2024 चौमूं शहर में किराएदार ने मकान मालिक की रिश्तेदार महिला को बंधक बनाकर लूटपाट कर दी। आरोपी अलमारी से चार लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना चौमूं शहर के हाड़ौता इलाके में मगंलवार सुबह करीब 11 बजे हुई।