चौमूं: सामोद थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में 10 माह से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | May 30, 2024 चोंमू उपखंड क्षेत्र की सामोद थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में 10 माह से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को बुधवार शाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आमजन को धोखे में रखकर भूखंडों के फर्जी पट्टों पर रुपए लेकर धोखाधड़ी कर फरार हो जाता था।