चौमूं: शहर के मोरीजा रोड स्थित एक मकान में घुसा 9 फीट लंबा कोबरा सांप, किया गया रेस्क्यू
Chomu, Jaipur | Jun 3, 2024 चौमूं शहर के मोरीजा रोड स्थित एक घर में देर शाम को करीब 9 फीट लम्बा कोबरा सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। डरे-सहमे परिजन करीब 2 घंटे तक मकान के एक कमरे में बंद रहे। स्थानीय लोगों ने गौ रक्षक दल टीम के मुकेश सोकिल को सूचना दी। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम के साथ मुकेश सोकिल मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोबरा सांप को पकड़ा