चौमूं: धौली मंडी स्थित एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से अज्ञात बदमाशों ने चुराई बैटरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Chomu, Jaipur | Jun 2, 2024 शहर के धौली मंडी स्थित एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी शनिवार देर रात चोर चुराकर फरार हो गए। परिजनों ने जब सुबह उठकर देखा तो इस चोरी की घटना का पता चला। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरी का घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।