चौमूं: दिल्ली-अजमेर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर 15 फीट ऊंची पुलिया से सर्विस रोड पर गिरा कंटेनर, चालक-परिचालक घायल
Chomu, Jaipur | May 31, 2024 अजमेर-दिल्ली हाईवे स्थित बीएसएफ कैंप के पास दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर का दोपहर को अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कंटेनर हाईवे की करीब 15 फीट ऊंची पुलिया से सर्विस रोड पर आ गिरा। हादसे में चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। पुलिस व हाईवे कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से केबिन तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला