बक्सर: पॉक्सो केस: नाबालिग से गैंगरेप के दोषी राहुल सिंह को उम्रकैद, ₹50 हजार का जुर्माना
Buxar, Buxar | Apr 29, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना कांड संख्या 26/2023 एवं पॉक्सो कांड संख्या 11/24 के मुख्य अभियुक्त राहुल सिंह को बुधवार को विशेष न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा की अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा 1:30 बजे अपराह्न में सुनाई गई। अभियुक्त पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर उसे एक वर्ष अतिरिक्त जेल में बिताना होगा।