लोहरदगा: कुडू में लरका आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टिको शहीद स्थल में लरका आंदोलन में शहीद हुए वीर बुधू भगत, उनके पुत्र हलधर-गिरधर, बहन रुनिया-झुनिया को शहीद समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व दिवंगत विधायक कमल किशोर भगत के भाई अनिल टाना भगत के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन कर आदिवासी समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।