🚆 अकबरपुर से बस्ती तक डायरेक्ट रेल संपर्क की मांग
अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर रेलवे स्टेशन से बस्ती तक आज भी कोई सीधा रेल संपर्क उपलब्ध नहीं है, जिससे हजारों यात्रियों, छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
हाल ही में कलवारी पुल बंद होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। ऐसे में अकबरपुर–टांडा–बस्ती रेल मार्ग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।
यदि यह रेल संपर्क स्थापित होता है, तो न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। टांडा जैसे औद्योगिक और आर्थिक केंद्र को इसका विशेष लाभ मिलेगा।
हम माननीय रेल मंत्री जी, रेलवे अधिकारियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते हैं कि इस जनहित के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और अकबरपुर–टांडा–बस्ती रेल संपर्क की मांग को पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।
🚆 "रेल संपर्क बढ़ेगा, तो �