बिसौली: आसफपुर के 90 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज
Bisauli, Budaun | Jul 11, 2026 जनपद बदायूँ के आसफपुर कस्बे के 90 वर्षीय बुजुर्ग मुन्ना लाल पुत्र टुंडी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मुन्ना लाल जून माह के पहले सप्ताह में रोजाना की तरह घर से बाहर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।